उत्तराखंड

चलते वाहन में नाबालिग से की छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, आरोपित आइटीबीपी जवान गिरफ्तार

Admin2
8 May 2022 7:37 PM IST
ITBP jawan arrested
x
जीप से उतरते ही लड़की ने तुरंत बाजार चौकी को इस घटना की सूचना दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आइटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआइ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपित 50 वर्षीय पंचकुला हरियाणा के ग्राम रुड़की मानक तबरा का निवासी बलवंत सिंह आइटीबीपी जोशीमठ क्षेत्र में तैनात है।आरोप है के बीते शनिवार देर सांय अपने साथियों के साथ जोशीमठ से श्रीनगर जीप टैक्सी से आ रही नाबालिग के साथ उसने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। श्रीनगर में जीप से उतरते ही लड़की ने तुरंत बाजार चौकी को इस घटना की सूचना दी।


Next Story