उत्तराखंड

हरिद्वार के शांतिकुंज पहुंचे मोहन भागवत, शैलदीदी से की खास मुलाकात

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:42 PM IST
हरिद्वार के शांतिकुंज पहुंचे मोहन भागवत, शैलदीदी से की खास मुलाकात
x
शांतिकुंज में मोहन भागवत का भव्य स्वागत, आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा

हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचे। यहां उन्होंने शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी से आत्मीय मुलाकात की। दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विषयों के साथ समाज निर्माण और सांस्कृतिक चेतना को लेकर चर्चा हुई।

शांतिकुंज प्रवास के दौरान डॉ. भागवत ने सिद्ध अखंड दीप के दर्शन कर विश्व बंधुत्व और लोकमंगल की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर शैलदीदी ने डॉ. मोहन भागवत का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें गायत्री महामंत्र अंकित उपवस्त्र, युग साहित्य और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख शैफाली पण्ड्या सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story