उत्तराखंड

मोहम्मद साजिद बने जिलाध्यक्ष

Admin Delhi 1
30 April 2023 8:51 AM GMT
मोहम्मद साजिद बने जिलाध्यक्ष
x

हरिद्वार: प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जनपद शाखा हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का गठन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार में किया गया। जिसमें मोहम्मद साजिद वरिष्ठ सहायक को जिलाध्यक्ष एवं गीता कुमारी प्रधान सहायक को जिला मंत्री चुना गया।

उक्त बैठक में मोहम्मद कामिल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, योगेश कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उर्मिला आर्य मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आदेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी सेवायोजन कार्यालय, राजीव उप्रेती प्रशासनिक अधिकारी, दीपा सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मीनाक्षी प्रधान सहायक सेवायोजन कार्यालय,

अनूप सैनी कनिष्ठ सहायक, दीक्षित कुमार वरिष्ठ सहायक, मोनिका चौहान वरिष्ठ सहायक, प्रदीप शर्मा वरिष्ठ सहायक, विपिन कुमार,कनिष्ठ सहायक सेवायोजन कार्यालय,नेहा कुमारी कनिष्ठ सहायक सेवायोजन कार्यालय, पूजा शाह कनिष्ठ सहायक आदि मिनिस्ट्रियल कार्मिक उपस्थित रहे।

अमरीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड ने चुनाव अधिकारी एवं शैलेंद्र कंबोज वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सहयोग कर चुनाव संपन्न कराया।

Next Story