उत्तराखंड

विधायक प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ जाको भाई गली में आवाज लगा रहा था और पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी…

Rani Sahu
1 Sep 2022 5:25 PM GMT
विधायक प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ जाको भाई गली में आवाज लगा रहा था और पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी…
x
हल्द्वानी, विधायकी का चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र उर्फ जाको को पुलिस ने सट्टा लगवाते गिरफ्तार किया है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो जाको चिल्ला रहा था कि दस लगाओ सौ ले जाओ। फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद कोतवाली से जाको को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
बुधवार रात रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में पुलिस को सट्टे की खबर मिली। खबर मिलते ही पुलिस ने टीम के साथ मौके पहुंच गई और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पुलिस को हाल ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको दिखाई दिया। जाको यहां खुलेआम सट्टा चला रहा था और आवाज लगा रहा था कि दस रुपए लगाओ सौ रुपए ले जाओ। जिसके बाद पुलिस ने जाको को रंगेहाथ दबोच लिया। जाको के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

अमृत विचार।

Next Story