उत्तराखंड

नाबालिग छात्रा का कार सवार चार युवकों ने किया अपहरण, कार्रवाई की मांग

Tara Tandi
12 May 2024 12:28 PM IST
नाबालिग छात्रा का कार सवार चार युवकों ने किया अपहरण, कार्रवाई की मांग
x
देहरादून : रुड़की के भगवानपुर में ग्राम अकबरपुर कालसो निवासी एक नाबालिग छात्रा का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस से आरोपियों की तलाश करने की मांग की।
वहीं, विधायक ममता राकेश भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में थाने पहुंचीं। इस दाैरान पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Next Story