उत्तराखंड
Dehradun में डॉलर समेत लाखों की डकैती, तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग अरेस्ट
Tara Tandi
3 Feb 2025 3:49 PM IST

x
Dehradun देहरादून: उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति से डॉलर समेत साढ़े सात लाख रुपए की डकैती का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से इस मामले में पूछताछ अभी जारी है.
डॉलर समेत लाखों की डकैती
पुलिस के अनुसार मामले को लेकर दो फरवरी को यशपाल सिंह असवाल निवासी ऋषिकेश ने प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी. तहरीर में यशपाल ने पुलिस को बताया कि वो प्रॉपर्टी का काम करता है. कुछ समय पहले उसकी मुलाकात चमोली निवासी कुंदन नेगी से हुई थी. जिसने उसे बताया कि उसके परिचित, राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान जो कि उत्तरकाशी जिले के मोरी के रहने वाले हैं. उनके पास करीब 20000 डॉलर हैं. जिन्हें उसे कम कीमत पर बदलना है.
यशपाल ने उसे विश्वास में लेकर उक्त डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कर लिया. 31 जनवरी को कुंदन नेगी के कहने पर डॉलर का सौदा करने के लिए यशपाल 7 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुंचा. जहां उसकी मुलाकात राजेश, राजेश, राजकुमार और हसीन उर्फ़ अन्ना से हुई. इस दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आए जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया. उनमें से एक वर्दी में था और दूसरा शख्स सादे कपड़ों में था.
तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग अरेस्ट
पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाकर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया. पुलिसकर्मियों ने बाद में पीड़ित को ढाई लाख रुपए वापस दिए और बाकी रकम लेकर वहां से भाग गए. पुलिस ने यशपाल की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटना में शामिल तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल सात लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही उनके कब्जे से दो लाख तीस हजार की नकदी और 500 डॉलर बरामद किए. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
आरोपियों का विवरण
अब्दुल रहमान (34) निवासी हरिद्वार हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर
सालम (32) निवासी देहरादून हाल तैनाती- IRB-II झाझरा प्रेमनगर
इकरार (43) निवासी हरिद्वार हाल तैनाती प्रेमनगर
राजकुमार (35) निवासी उत्तरकाशी
राजेश रावत (40) निवासी उत्तरकाशी
कुंदन सिंह नेगी (45) निवासी चमोली
राजेश कुमार चौहान (59) निवासी शिमला
TagsDehradun डॉलर समेत लाखों डकैतीतीन पुलिसकर्मीसात लोग अरेस्टDehradun: Millions of dollars and robbedthree policemenseven people arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





