उत्तराखंड

मौसम विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश की दी चेतावनी

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 8:58 AM GMT
मौसम विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश की दी चेतावनी
x

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में इन दिनों भले ही बारिश थमी हो और मौसम गर्म और शुष्क हो लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। पांच और छह अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बताते चलें कि पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक उत्तराखंड से मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है।

Next Story