उत्तराखंड

सैलून-ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल

Shreya
23 Jun 2023 12:24 PM GMT
सैलून-ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल
x

पुरोला: पुरोला विवाद बड़ी मुश्किल से थमा था। लेकिन अब एक और नया ऐलान कर दिया गया है। पुरोला में पुलिस ने सैलून-ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल ना करने का फरमान सुनाया है।

पुरोला में अब नया ऐलान

पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाने के बाद शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ा था। जिससे प्रदेश में और खासकर उत्तरकाशी जिले में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। हालांकि पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद हालात सामान्य हो गए थे। लेकिन अब पुलिस ने ऐसा ऐलान किया है कि जिसने एक बार फिर सबको हैरान किया है।

पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल

पुरोला में पुलिस ने ऐलान किया है कि हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल नहीं करेंगे।

बृहस्पतिवार को पुरोला में व्यापार मंडल और पुलिस के बीच हुई बैठक में ये मुद्दा उठा। जिसके बाद पुलिस ने ये फैसला लिया है। इस फैसले पर मुस्लिम समेत सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस पर सहमति दे दी है।

पुलिस ने दिए सत्यापन के आदेश

पुरोला में थानाध्यक्ष ने मुस्लिम व्यापारियों को दुकान में काम करने वालों का सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुकान पर सही नाम-पता लिखा बोर्ड लगाने और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बाहरी व्यापारियों को किसी भी व्यक्ति को अपने साथ ना रखने की हिदायत भी दी है।

पुरोला में खुली 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें

पुरोला में काफी समय तक बंद रहने के बाद 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। इसके साथ ही विवाद शुरू होने के बाद दुकानें खाली कर पुरोला से गए व्यापारी वापस पुरोला में अपनी दुकानें खोलना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने दुकानें तलाशनी शुरू कर दी हैं।

Next Story