
x
देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण आज यानी 28 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची ने नाम शामिल करने से रह गए हैं वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट अथवा बीएलओ के माध्यम से भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रशांत खंण्डूरी, बीएसपी से सत्यपाल, सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल,सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





