उत्तराखंड

जिलाधिकारी से मिलकर लोगो ने भूस्खलन की रोकथाम के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग रखी

Admin Delhi 1
19 July 2022 6:26 PM IST
जिलाधिकारी से मिलकर लोगो ने भूस्खलन की रोकथाम के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग रखी
x

देवभूमि न्यूज़: नैनीताल की मालरोड और बलियानाला क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर लगातार हो रहे भूस्खलन की रोकथाम को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्ययोजना बनाने की मांग की है। इस संबंध में भाजपाइयों ने डीएम धीराज गर्ब्याल से भेंट की।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पडियार के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैनीताल मालरोड पर लगातार दरारें आ रही हैं। तीन वर्ष पूर्व दरकी लोअर मालरोड का अब तक स्थायी उपचार नहीं हो सका। इसके अलावा नगर के मुहाने पर स्थित बलियानाला क्षेत्र में भी लगातार भू-कटाव हो रहा है। इससे हरिनगर तथा कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही नैनीताल के अस्तित्व पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने मालरोड समेत अन्य सड़कों के साथ ही बलियानाला क्षेत्र में भू-स्खलन की रोकथाम के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

Next Story