उत्तराखंड

विशेषज्ञ समिति द्वारा 24 और 25 को बैठक आयोजित की गई

jantaserishta.com
22 May 2023 6:55 PM IST
विशेषज्ञ समिति द्वारा 24 और 25 को बैठक आयोजित की गई
x

DEMO PIC 

देहरादून। समान नागरिक सहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति 24 व 25 मई 2023 को देहरादून में विभिन्न आयोगों तथा राज्य के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार एवं मंतव्य से भी अवगत होगी।
इस संबंध में अपर सचिव समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति श्री प्रताप सिंह शाह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक मामलों की जांच करने एवं समान नागरिक संहिता के परीक्षण एंव क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति दिनांक 24 मई को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सभागार, उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता कार्यालय स्थित राज्य अतिथि गृह, एनेक्सी भवन, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न मा० आयोगों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 3ः00 बजे से IRDT ऑडिटोरियम सर्व चौक देहरादून में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
विशेषज्ञ समिति द्वारा दिनांक 25 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सभागार, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कार्यालय स्थित राज्य अतिथि गृह एनेक्सी भवन देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक/विचार विमर्श किया जायेगा।
दिनांक 24 मई को दोपहर 3ः00 बजे से IRDT ऑडिटोरियम सर्व चौक देहरादून में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुख संवाददाता अपने विचार, मंतव्य एवं अभिमत प्रस्तुत करने के लिये आमंत्रित है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story