उत्तराखंड

MBBS के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में कर ली आत्महत्या, एम्स के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

Admin2
28 May 2022 11:22 PM IST
MBBS के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में कर ली आत्महत्या, एम्स के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
x
पढ़े पूरी खबर

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स की बिल्डिंग से कूदकर एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद एम्स में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत मुंद नाम का छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. उसने संदिग्ध परिस्थितियों में एम्स की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत डॉक्टरों में हड़कंप मच गया.

अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इस संबंध में एम्स के कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है.

Next Story