उत्तराखंड
BJP में शामिल हुए कांग्रेस और BSP के अनेक कार्यकर्ता, धामी सहित इन नेताओं ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Shantanu Roy
16 July 2022 11:25 AM GMT

x
बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस और बसपा के अनेक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कई प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और लोकसभा सदस्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा में तमाम दलों से लोग शामिल हो रहे हैं और इसके पीछे हमारे संगठन की नीति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी की विचारधारा से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को ओर मजबूत करने तथा मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा।
वहीं इस अवसर पर अपने संबोधन में निशंक ने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यों एवं व्यवहार के माध्यम से जन अपेक्षाओं को पूरा कर रही है और इसी कारण जनता के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सतीश कुमार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव मोहम्मद यूनुस और बसपा के प्रदेश सचिव योगेश कुमार शामिल हैं।

Shantanu Roy
Next Story