उत्तराखंड

शख्स ने अपनी सगी बहन से ही किया दुष्कर्म और दी तेजाब डालने की धमकी

Rounak Dey
24 April 2023 7:54 PM IST
शख्स ने अपनी सगी बहन से ही किया दुष्कर्म और दी  तेजाब डालने की धमकी
x
जिस भाई के कंधों पर बहन की जिम्मेदारी थी उसने।।।।।

जनता से रिश्ता बेबडेस्क | देहरादून | माता-पिता का तलाक होने के बाद जिस भाई के कंधों पर बहन की जिम्मेदारी थी, उसी ने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। रायपुर क्षेत्र में एक भाई अपनी सगी बहन को हर रोज नशा करवाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने यह बात किसी को बताने पर तेजाब से जलाने की भी धमकी दी, लेकिन जब जुल्म बहुत अधिक बढ़ गए तो बहन ने थाने जाकर आरोपित भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दी है कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वर्तमान में दोनों कहां रहते हैं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बहन यहां अपने सगे भाई के साथ रायपुर क्षेत्र में रहती है। उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है।

आरोप है कि भाई हर रोज बहन के कमरे में आता था और नशा करवाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसे पीटता था। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर आरोपित तेजाब से जलाने की भी धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची है। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के 12 घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

किशोरी का पीछा करते हुए पहुंचा घर तक, पड़ोसियों ने दबोचा देहरादून

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी दिनों ने किशोरी का पीछा कर रहा था, लेकिन बीते शनिवार को वह उसके घर तक पहुंच गया। पीड़िता के स्वजन और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के अनुसार, क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उनकी 13 साल की भतीजी का रायपुर निवासी राहुल अक्सर पीछा करता है और उससे छेड़खानी करता है। 22 अप्रैल को आरोपित भतीजी का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान पड़ोसियों, राहगीरों व स्वजन ने आरोपित को पकड़ लिया।

इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि राहुल की इस साल जुलाई में शादी होनी है और वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी मंगेतर के घर में भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

Next Story