उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 92 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Admindelhi1
26 Nov 2026 6:40 PM IST
हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 92 पुलिस अधिकारियों का तबादला
x
कानून-व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद, 92 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्थानांतरित

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, चन्द्रभान सिंह को कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी और मनोज मैनवाल को मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भगवान महर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर और अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को सीआईयू, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और चुनाव सेल में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

संपादकीय नोट: मूल खबर में खानपुर के लिए दो अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। आधिकारिक स्थानांतरण सूची से पुष्टि होने तक दोनों नाम समाचार में शामिल नहीं किए गए हैं।

Next Story