उत्तराखंड

हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में बड़ा बदलवा, देखे ट्रैन अप्डेट्स

Admin2
24 May 2022 4:28 PM IST
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में बड़ा बदलवा, देखे ट्रैन अप्डेट्स
x
इस वजह से ट्रेनें प्रभावित होंगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : 24 मई की रात हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जानेवाली दून एक्सप्रेस का वाराणसी से लखनऊ के बीच मार्ग बदल जाएगा। वाराणसी से अपने निर्धारित मार्ग के बदले प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी। वापसी में योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली दून एक्सप्रेस 24 मई की रात 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। रेलवे रेलवे की ओर से बताया गया है कि 25 मई को जौनपुर के पास ब्रिज निर्माण को लेकर सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक साढ़े घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। इस वजह से ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रेलवे ने मई और जून महीने के अलग-अलग दिनों में ट्रेनों के प्रभावित रहने की सूचना जारी कर दी है। कुछ ट्रेनों के रूट बदल जाएंगे तो कई ट्रेन गंतव्य से पहले ही रुक जाएगी और वहीं से लौटेगी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना होगा। पहले से टिकट बुक कराने के बाद अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए अलग से जेब ढीली करनी होगी।
Next Story