उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव को लेकर LJP ने कसी कमर, सभी जिलों में संगठन मजबूत करने की तैयारी

Admindelhi1
25 Nov 2026 12:01 PM IST
उत्तराखंड चुनाव को लेकर LJP ने कसी कमर, सभी जिलों में संगठन मजबूत करने की तैयारी
x
उत्तराखंड में चुनावी तैयारी तेज, मणि शंकर पांडे बोले- 25 सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे

हरिद्वार: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे ने ऐलान किया कि पार्टी प्रदेश की 25 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

28 नवंबर को देहरादून में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे पांडे का प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

पांडे ने कहा कि पार्टी सभी जिलों में अपना संगठन मजबूत कर रही है। गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध कराना पार्टी का प्रमुख मिशन है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान सामाजिक न्याय और गैर बराबरी समाप्त करने के पक्षधर थे। पार्टी पिछड़े वर्गों के उत्थान, पलायन रोकने और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के मुद्दों पर काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर और महासचिव अंकुर कर्णवाल ने भी कहा कि पार्टी से लगातार युवा जुड़ रहे हैं और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Next Story