उत्तराखंड

सुनी जनसमस्याएं, ताकुला क्षेत्र पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Gulabi Jagat
19 Nov 2022 11:27 AM GMT
सुनी जनसमस्याएं, ताकुला क्षेत्र पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
x
सोमेश्वर। 18 नवंबर 2022- सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ताकुला मंडल के ताकुला, बसौली गांव पहुंची।
यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा।
बताया कि सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे। कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ,मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी , जगदीश डंगवाल,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी,मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत , मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट , श्रीमती दीपा भाकुनी, श्रीमती भगवती डंगवाल , श्रीमती रेवती देवी , पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story