उत्तराखंड

कांग्रेस के नए जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्ष की जारी हुई सूची

Admin Delhi 1
20 Nov 2022 11:58 AM GMT
कांग्रेस के नए जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्ष की जारी हुई सूची
x

देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के उपरान्त जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट में मनोहर टोलिया, जिला कांग्रेस कमेटी चमोली मे मुकेश नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून में श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून मे डा. जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार मे सतपाल ब्रहमचारी, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण मे राजीव चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण में विधायक विरेन्द्र जाति, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल में राहुल छिमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ, श्रीमती अंजु लुंठी, जिला कांग्रेस कमेटी रूद्रप्रयाग मे कुंवर सिंह सजवाण, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन, महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर में सी.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी में मनीष राणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Next Story