उत्तराखंड

बनभूलपुरा में लाइनमैन को पीटा

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 9:55 AM IST
बनभूलपुरा में लाइनमैन को पीटा
x
पुलिस के आश्वासन के बाद मजदूरों ने काम शुरू किया.

हलद्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में क्रेन से बिजली उपकरण ले जा रहे क्रेन चालक के साथ स्कूटी सवार दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिजली लाइन ठीक कर रहे कर्मचारियों ने थाने में हंगामा किया। क्रेन चालक रेहान ने स्कूटी सवार दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है. पुलिस के आश्वासन के बाद मजदूरों ने काम शुरू किया.

Next Story