उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखडं के नैनीताल के ऊंचे इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 2:46 PM GMT
देवभूमि उत्तराखडं के नैनीताल के ऊंचे इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी
x

नैनीताल: लंबे इंतजार के बाद अब नैनीताल में मौसम ने करवट बदली है। हल्की बारिश और ठंड में बढ़ोतरी के बाद अब जल्द ही हिमपात हो सकता है। वही गुरुवार देर रात नैना पीक सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली हालांकि शुक्रवार दोपहर तक बर्फ पिघल चुकी थी।

शुक्रवार तड़के रिमझिम बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इससे तापमान भी लुढ़ककर अधिकतम 6 तो न्यूनतम 3 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते ठंड में भी काफी इजाफा होने लगा है। अब आने वाले दिनों में कभी भी नगर में भारी मात्रा में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर से ही हिमपात का दौर शुरू हो चुका था। लेकिन इस वर्ष बदले मौसम के मिजाज ने मौसम के जानकारों को भी असमंजस में डाल दिया है। गुरुवार देर रात से बदले मौसम व शुक्रवार को सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब मौसम के जानकर भी कहने लगे हैं कि अगर मौसम इसी तरह से बना रहा तो आने वाले एक-दो दिन में हिमपात हो सकता है। अब बारिश के बाद जमीन गीली हो चुकी है जिसके चलते बर्फबारी के ज्यादा दिनों तक टिकने की उम्मीद है।

Next Story