उत्तराखंड

तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुआ ने कुत्ते का किया शिकार

Tara Tandi
29 May 2024 12:15 PM GMT
तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुआ ने कुत्ते का किया शिकार
x
नैनीताल : नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार तेंदुआ कुत्ते का शिकार करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। घटना दो दिन पुरानी है।
तल्लीताल माउंट रोज कंपाउंड में तेंदुआ एक कुत्ते को नोंचता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में रात डेढ़ बजे एक तेंदुआ सीढ़ियों पर चहलकदमी करता नजर आया। कुछ देर बाद तेंदुए ने कुत्ते को दबोच लिया। करीब एक घंटे तक तेंदुआ शिकार की दावत उड़ाता रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। वह क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। बताया कि कुत्तों की तलाश में तेंदुए शहर के आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।
Next Story