उत्तराखंड

तेंदुए ने दो पूर्व सैनिकों पर हमला करके किया घायल

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 2:28 PM GMT
तेंदुए ने दो पूर्व सैनिकों पर हमला करके किया घायल
x

खटीमा न्यूज़: सुरई रेंज के जंगल में तेंदुए ने चलती बाइक पर हमला कर दो पूर्व सैनिकों को घायल कर दिया। पूर्व सैनिक ने लहूलुहान होने के बावजूद बाइक नहीं रोकी। जिस कारण तेंदुआ बाइक की तेज रफ्तार होने से नीचे गिर गया और दोबारा हमला नहीं पाया। दोनों पूर्व सैनिकों के दाहिने पैरों में गुलदार ने पंजा मारा और लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज किया गया। अस्पताल में बग्घा चौवन के दिल्ली प्लाट निवासी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक मदन सिंह पुत्र नैन सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने पड़ोसी पूर्व सैनिक 65 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुमेर सिंह के साथ कैंटीन से सामान लेने निकले थे। वह जैसे ही सुरई जंगल के अंदर रास्ते में करीब 4 किमी दूर कंपाटमेंट 40-41 के बीच टावर के समीप पहुंचे, इस बीच करीब 7:.30 बजे अचानक चलती बाइक में तेंदुए ने हमला कर दिया। थोड़ा आगे पहुंचे तो एक बाइक सवार मिल गया, उसने अपनी कमीज को पांव में अधिक गंभीर चोट होने पर उमेश सिंह के पांव से बहते खून को रोकने लपेटा और उसके पांव को भी बांधा। बाया सुरई-मेलाघाट रोड झनकईया वन चौकी बैरियर के रास्ते से होकर सुबह निकलने वाले लोगों को वन कर्मियों ने अलर्ट किया।

सूचना मिलते ही सुरई रेंज के डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि वन कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और अस्पताल में भी हालचाल जाना। उन्होंने बग्घा चैवन के ग्रामीणों से खटीमा आने से जंगल होकर आने वाले शार्ट कट रास्तों से बचने व सर्तक रहने की सलाह दी। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर मुनि, सतीश चंद्र रेखाड़ी, वन दरोगा बाबू राम, वन रक्षक रविंद्र, मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Next Story