उत्तराखंड

भूस्खलन : 250 से ज्यादा सड़कें बंद

Admin2
31 July 2022 11:57 AM GMT
भूस्खलन  : 250 से ज्यादा सड़कें बंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से युमनोत्री हाईवे सहित 260 सड़कें बंद हो गई हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 21 राज्य मार्ग बंद चल रहे हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया कि शुक्रवार तक राज्य में बारिश से 158 सड़कें बंद थी। शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से 146 और सड़कें बंद हो गई। इसके बाद राज्य में बंद कुल सड़कों की संख्या 304 हो गई। हालांकि देर सांय तक 44 सड़कों को खोल दिया गया है जिसके बाद 260 सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए 295 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है।
यमुनोत्री हाईवे समेत 23 मोटर मार्ग बंद
उत्तरकाशी जिले में हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बारिश के चलते जिले में यमुनोत्री हाईवे समेत 23 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्वस्त हो गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को भागीरथी नदी का जलस्तर 1120.24, टौंस नदी का 1151.01 तथ यमुना नदी का जल स्तर 1059.13 था जो खतरे के निशान से एक मीटर नीचे हैं।
source-hindustan


Next Story