उत्तराखंड
Uttarakhand में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे बंद
Tara Tandi
16 July 2025 1:41 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग एनएच 707ए पर लंढौर क्षेत्र के पास लक्ष्मणपुरी के समीप पहाड़ी दरकने से मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सड़क पर मलबा हटाने में लगा एक घंटा
मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 707ए पर भारी मलबा गिरने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की जेसीबी मशीन को तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में फिर से भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।
नालों में उफान, सड़कों पर जमा हुआ मलबा
मसूरी में मंगलवार दोपहर एक बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे सभी बरसाती नालों और खालों में उफान आ गया है। सड़कों पर पानी के साथ मलबा, पत्थर और रेत-बजरी जमा हो गई है, जिससे चलना मुश्किल हो गया है। पर्यटक होटलों में दुबके हुए हैं, और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पर्यटन स्थलों पर खतरा बढ़ा
कैम्पटी फॉल और भट्टा फॉल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। पुलिस ने कैम्पटी फॉल क्षेत्र के व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि भट्टा फॉल में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य में आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम और बिगड़ सकता है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
TagsUttarakhand भारी बारिशलैंडस्लाइडनेशनल हाईवे बंदUttarakhand heavy rainlandslidenational highway closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





