उत्तराखंड

गोपेश्वर नगर क्षेत्र के बज्यांणी में डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के तहत रोपे गए पौधे

Admin Delhi 1
19 July 2022 4:42 PM IST
गोपेश्वर नगर क्षेत्र के बज्यांणी में डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के तहत रोपे गए पौधे
x

देवभूमि गोपेश्वर न्यूज़: चरण पादुका गोथल समिति की ओर से मंगलवार को डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के तहत गोपेश्वर नगर क्षेत्र के बज्यांणी में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। समिति की ओर से ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए हाथों में पेड़ और पर्यावरण जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। जिसके बाद नगर क्षेत्र के समीपवर्ती बंज्याणी में विभिन्न प्रजाति के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस पौधों को संरक्षित करने की सभी ने जिम्मेदारी लेते हुए संकल्प लिया।

संस्था की सचिव मीना तिवारी ने कहा कि तमाम विकास कार्यों के लिए हो रहे पेड़ों के दोहन के कारण आज हमारा पर्यावरण इतना दूषित हो गया है कि हमें स्वच्छ हवा नहीं मिल पा रही है जिस कारण तमाम तरह की बीमारियों हमारे शरीर में प्रवेश कर चुकी है। इससे हमारी उर्जा समाप्त होती जा रही है और कार्य करने की क्षमता भी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस दूषित पर्यावरण से बचने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करने होंगे। उन्होंने आम जनमानस से पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पौध रोपित करने का आह्वान भी किया।

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव मीना तिवारी, सुषमा चौहान, बीन पवार, समिति के व्यवस्थापक सुधीर तिवारी आदि मौजूद थे।

Next Story