उत्तराखंड

Kotdwar: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत

Tara Tandi
3 Oct 2024 4:24 PM IST
Kotdwar: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत
x
Kotdwar कोटद्वार: पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटरमार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं.
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार
हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह निवासी मरड़ा लगा संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनके साथ कार में उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (54) पुत्र रघुवीर भी थे. संगलाकोटी-जयखाल मोटरमार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.
हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत
हादसे में दोनों कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला. मिली जानकारी के अनुसार धीरज सिंह पोखड़ा ब्लॉक के कोऑपरेटिव सचिव थे. दोनों मृतकों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया है.
Next Story