उत्तराखंड

जानें कब बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Gulabi Jagat
8 Sep 2022 5:54 AM GMT
जानें कब बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
x
उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे विधि विधान के साथ बंद कर दिये जाएंगे। 22 मई से शुरू हुई यात्रा में अभी तक 2 लाख 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा सभी धामों में आये श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान ट्रस्ट की ओर से रखा गया है। ट्रस्ट का कहना है कि 10 अक्तूबर तक यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं।
Next Story