उत्तराखंड
BJP विधायकों को जानिए कब बंटेंगे दायित्व? CM धामी की हामी का इंतजार
Gulabi Jagat
10 Aug 2022 11:23 AM GMT

x
CM धामी की हामी का इंतजार
भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी विधायकों और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी हाईकमान से विचार-विर्मश जरूर करेंगे। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की जीत के बाद से ही पार्टी में दायित्व बंटवारे को लेकर कयासबाजी का दौर भी शुरू हो गया था।
पार्टी सूत्रों की बात मानें तो मुख्यमंत्री धामी बुधवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मंथन करेंगे। इस बैठक में धामी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में दायित्वों पर चर्चा होगी।
धामी सरकार 15 अगस्त से पूर्व दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद से अभी तक एक-दो को छोड़कर कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं बांटे गए हैं। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता दायित्व बंटने का इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर सीएम धामी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी बनाएंगे नई टीम
सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन में बदलाव पर भी चर्चा होगी। भाजपा ने कुछ दिन पूर्व राज्य में मदन कौशिक को हटाकर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। अब भट्ट को भी अपनी नई टीम बनानी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर बदलाव हो सकता है।
लोकसभा चुनाव पर नजर
दरअसल वर्ष 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और भाजपा अभी से उसकी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि उत्तराखंड में दायित्व बांटकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाए। इसी तरह संगठन में नए चेहरे लाकर चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है।

Gulabi Jagat
Next Story