उत्तराखंड

Kichha: महिला ने पड़ोसी पर पुत्री आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया

Admindelhi1
24 Feb 2025 2:26 PM IST
Kichha: महिला ने पड़ोसी पर पुत्री आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया
x
"पुलिस मामले की जांच जारी"

किच्छा: एक महिला ने मोहल्ले के युवक पर अपनी पुत्री को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलभटटा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिरौलीकलां निवासी मेराज जहां ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी बेटी अलीना (16) को मोहल्ले का रहने वाला सफाई कर्मचारी रोहित झा आए दिन परेशान करता था। ब्लैकमेल भी करता रहता था। इस कारण बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उन्होंने सफाई कर्मचारी को काफी समझाया लेकिन वह बेटी पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। एक दिन रोहित ने जबरदस्ती घर में घुसकर बेटी की मांग भर दी। वह बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था। एक नवंबर को अलीना घर में पंखे पर फंदे से लटकी मिली। अलीना की फोन पर उसी दिन रोहित झा से बात हुई थी। आरोप है कि पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story