उत्तराखंड

किच्छा: मां ने प्रेमी से बात करने मना किया फांसी पर झूल गई किशोरी

Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 10:52 AM IST
किच्छा: मां ने प्रेमी से बात करने मना किया फांसी पर झूल गई किशोरी
x
किच्छा: प्रेमी से मध्य रात्रि घर वालों से छिप कर बात कर रही किशोरी को जब मां ने देख लिया तो उसका मोबाइल छीन लिया। मां के कमरे से बाहर जाने पर किशोरी ने कमरा बंद कर लिया और चादर का फंदा बना कर झूल गई। किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिवार वालों को लग गई। किशोरी रात में छिप छिप कर युवक से बात किया करती थी।
मध्य रात्रि भी वह मां से छिप कर घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे में बात कर रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तड़के शव रुद्रपुर पाेस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। किशोरी के आत्मघाती कदम से स्वजन में कोहराम मच गया है।
Next Story