उत्तराखंड

खेल महाकुंभ मेला 21 व 22 सितंबर को आयोजित होगा, खेल प्रतियोगिताएं न्यू एरा पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में आयोजित होगी

Admin Delhi 1
16 Sep 2022 3:20 PM GMT
खेल महाकुंभ मेला 21 व 22 सितंबर को आयोजित होगा, खेल प्रतियोगिताएं न्यू एरा पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में आयोजित होगी
x

रुद्रपुर स्पोर्ट्स न्यूज़: खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत आनंदखेड़ा के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का 20 सितंबर को न्यू एरा पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण होगा। यह जानकारी संकुल प्रभारी विजय शंकर ने दी है। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को अंडर -14 की खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, 60 व 100 मीटर की दौड़ एवं ऊंची व लंबी कूद, गोला फेंक स्पर्धा होगी। 22 सितंबर को अंडर-17 के कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, एवं लंबी व ऊंची कूद, गोला, चक्का व भाला फेंक स्पर्धा होगी। अंडर -14 के लिए 31 मार्च 2023 को 14 साल से कम उम्र होनी चाहिए।अंडर-17 के लिए 31 मार्च 2023 को उम्र 17 वर्ष से कम वाले ही प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को अपने विद्यालय से फोटो प्रमाणित, आयु प्रमाण पत्र जो नगर निगम, नगर पंचायत, चिकित्सा प्रभारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र के साथ हाईस्कूल की अंक तालिका लानी होगी।

संकुल प्रभारी विजय शंकर ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं न्यू एरा पब्लिक स्कूल दुर्गापुर (दिनेशपुर) में 21 व 22 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने न्याय पंचायत आनंदखेड़ा के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए 20 सितंबर को अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है।

खेल महाकुंभ 22 सितंबर से: इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि 22 सितंबर से खेल महाकुंभ 2022-23 शुरू होने जा रहा है। कहा कि न्याय पंचायत चकरपुर के अंतर्गत आने वाले अंडर 14-17 वर्ग के बालक-बालिका अपना पंजीकरण 20 सितंबर तक करवा लें। इसके बाद पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बताया कि अंडर 14-17 बालिका वर्ग के खेल-कूद प्रतियोगिता 22 सितंबर को इंटर कॉलेज बाजपुर के खेल मैदान में होंगे।

Next Story