उत्तराखंड

Khatima: खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी, लो-वोल्टेज से निजात की मांग

Admindelhi1
25 Jun 2025 6:45 PM IST
Khatima: खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी, लो-वोल्टेज से निजात की मांग
x

खटीमा: ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने और झूलते तारों की समस्या को दूर करने की मांग की। एसडीओ अंबिका यादव को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के विभिन्न वार्डों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में झूलते बिजली के तार खतरे का सबब बने हुए हैं।

वहां पर भुवन जोशी, किशोर जोशी, महेश राणा, सभासद प्रकाश शर्मा, दीपक खोलिया, चंदन जोशी, भगवान दास, किशन सिंह, दिवाकर भट्ट आदि थे

Next Story