उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के परिवार पर बयान को लेकर खड़गे से माफी मांगने को कहा : जम्वाल

Admindelhi1
26 Oct 2026 6:24 PM IST
प्रधानमंत्री के परिवार पर बयान को लेकर खड़गे से माफी मांगने को कहा : जम्वाल
x
पीएम के परिवार पर कथित अभद्र टिप्पणी से सियासी विवाद, खड़गे से माफी की मांग

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी के दिवंगत पिता और परिवार को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। उनके परिवार के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की संकीर्ण राजनीतिक सोच और बढ़ती हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों और नीतियों का विरोध होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान और परिवार पर अनर्गल टिप्पणियां।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन यह अधिकार किसी को भी अपमानजनक भाषा के प्रयोग की छूट नहीं देता। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से मांग की कि वे अपनी कथित टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करें और यदि टिप्पणी अपमानजनक थी, तो देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Next Story