उत्तराखंड

Kelakheda: कार्यकतार्ओं ने किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने में किया हंगामा

Admindelhi1
16 May 2025 5:18 PM IST
Kelakheda: कार्यकतार्ओं ने किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने में किया हंगामा
x

केलाखेड़ा: किशोरी की बरामदगी 18 दिन बाद भी नहीं होने से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने थाने में साढ़े तीन घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहां पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मामले को लव जिहाद बताते हुए पुलिस से सख्त लहजे में किशोरी की जल्द बरामदगी करने के लिए कहा।

क्षेत्र निवासी किशोरी 28 अप्रैल को लापता हो गई थी। पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। मामले को लेकर 30 अप्रैल को विहिप और बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी का घेराव किया था। छह मई को भी कार्यकतार्ओं ने किशोरी की जल्द बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन के चेतावनी दी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने थाना गेट पर नारेबाजी के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। सीओ विभव सैनी और थाना प्रभारी अशोक कुमार के समझाने के बावजूद भी विहिप कार्यकर्ता धरने से नहीं उठे। कार्यकतार्ओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सीओ विभव सैनी से सख्त लहजे में वार्ता करते हुए किशोरी को जल्द बरामद करने के लिए कहा। सीओ ने विधायक समेत कार्यकतार्ओं को जल्द किशोरी बरामद करने के लिए आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

वहां विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, जिला अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, राजेंद्र मेहरा, पूरन जोशी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, तरुण वशिष्ट, रोहित कुमार आदि रहे।

Next Story