उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौ*त

Tara Tandi
13 July 2023 11:24 AM GMT
केदारनाथ यात्रा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौ*त
x
उत्तराखंड स्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने से हड़बड़ाई महिला श्रद्वालु गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर शाम गुजरात के सूरत शहर निवासी 20 वर्षीय शाली अक्षिता एवं 24 वर्षीय शिवास अन्य लोगों के साथ केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से रवाना हुए थे।
जैसे ही वह छौड़ी के समीप पहुंचे तभी छौड़ी गदेरा के समीप ऊपरी पहाड़ी से एक के बाद एक कई पत्थर भरभराकर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से शाली अक्षिता रास्ते से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसका रेस्क्यू होता, वह दम तोड़ चुकी थी। जबकि शिवास को भी काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्थर की चपेट में आने से इस यात्राकाल में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व सोनप्रयाग एक्रो पुल के समीप दो घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजमार्ग सहित पैदल मार्ग पर पहाड़ियां अति संवेदनशील हो गई हैं।
Next Story