उत्तराखंड

Kedarnath: केदारनाथ में विशेष शटल सेवा, बुजुर्गों को राहत

Admindelhi1
6 May 2026 10:41 AM IST
Kedarnath: केदारनाथ में विशेष शटल सेवा, बुजुर्गों को राहत
x

गुप्तकाशी: केदारघाटी टैक्सी यूनियन सोनप्रयाग ने बेहतरीन पहल करते हुए महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीस शटल वाहनों को उनकी आवाजाही के लिए आरक्षित किया है। दरअसल सोनप्रयाग में वेरीकेटिंग पार करते हुए शटल वाहन में पहले बैठने के लिए भगदड़ मच जाती है। ऐसे में युवा वर्ग धक्कामुक्की करके सीट घेर लेते हैं, लेकिन महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अनुकूल सीट नहीं मिल पाती है, जिस कारण वे लंबे समय बाद गारीकुंड ही पहुंच पाते हैं।

इस समस्या को देखते हुए यूनियन ने ऐसे असमर्थ यात्रियों के लिए बीस वाहन आरक्षित किए हैं। यूनियन के अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि यात्रा खुलने के बाद से सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाले बुजुर्ग और महिलाओं को अनुकूल सीट नहीं मिलने से ये काफी देर इंतजार करते थे। क्योंकि समर्थ और युवा वर्ग धक्कामुकी के बाद अनुकूल सीट खुद के लिए आरक्षित कर देते थे, जिस कारण असमर्थवान यात्री छूट जाते थे, ऐसे में यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए बीस वाहन आरक्षित किए गए।

Next Story