उत्तराखंड
Kedarnath : केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात, हालत बिगड़ी
Tara Tandi
31 May 2024 5:13 PM IST

x
Uttarakhand: केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री को गौरीकुंड के पास घोड़े ने पेट पर जोरदार लात मार दी। घटना की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी सूझबूझ से यात्री की जान बच पाई।
केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात
केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दीपक निवासी उत्तर प्रदेश को गौरीकुंड के पास एक घोड़े ने पेट में लात मार दी। जिसके कारण यात्री वहीं पर बेहोश हो गए थे। सूचना पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और यात्री को पंपिंग सीपीआर दिया।
तीर्थयात्री की हालत में सुधार
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घायल श्रद्धालु दीपक को अपने वाहन से उपचार के लिए सोनप्रयाग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल तीर्थयात्री की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Tagsकेदारनाथ दर्शन कर लौटश्रद्धालु घोड़ेमारी लातहालत बिगड़ीReturning after visiting Kedarnathdevotees kicked the horseits condition worsenedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





