उत्तराखंड

काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 12:20 PM GMT
काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
x

हल्द्वानी न्यूज़: रिटायर्ड सूबेदार को धमकाने के मामले में काठगोदाम पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश जुट गई है। जानकारी के अनुसार न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र जोशी ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र में कहा कि उन्होंने अपने पुत्र को गलत संगत में पड़ने के कारण संपत्ति से बेदखल कर दिया है। आरोप है कि क्षेत्र के कुछ लोग ब्याज पर रुपये देने का काम करते हैं।

बीते दिन करीब आठ लोग उनके पास आए और पुत्र पर 60 लाख रुपये बकाया होने की बात कहने लगे। इसके बाद हर दिन उन्हें व उनकी पत्नी को पैसे देने के लिए परेशान करने लगे। उन्होंने मामले की शिकायत थाना प्रभारी व एसएसपी से की, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। मजबूर होकर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story