उत्तराखंड

Kathgodam : आठ साल के बच्चे से कुकर्म, 17 साल के नाबालिग पर मुकदमा

Tara Tandi
26 Aug 2024 5:19 AM GMT
Kathgodam : आठ साल के बच्चे से कुकर्म, 17 साल के नाबालिग पर मुकदमा
x
Haldwani हल्द्वानी : काठगोदाम में 17 साल के नाबालिग ने 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की घटना अंजाम दी। बच्चा कराहते हुए घर पहुंचा तो मां ने उसे लहूलुहान हालत में देखा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया है।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है। काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था। तभी पड़ोस में रहने वाला 17.9 वर्षीय किशोर बच्चे के पास पहुंचा। उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया। जहां पड़ोसी नाबालिग ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। दर्द से कराहता पीड़ित जब घर पहुंचा तो मां ने वजह पूंछी। बच्चे ने पीछे दर्द होने की बात कही। मां ने देखा तो उसके
प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था
। मां के पूंछने पर उसने सब बता दिया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। उधर रविवार रात परिजनों ने आरोपी किशोर के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया और काठगोदाम पुलिस से ​शिकायत की। एसओ विमल मिश्रा ने बताया ​कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में अर्धनग्न हो बच्ची के पीछे दौड़ा युवक
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बच्ची के पीछे एक मनचला अर्धनग्न होकर दौड़ पड़ा। बच्ची घर से सामान खरीदने निकली थी। भारी दोपहर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री करीब दो बजे बाहर सामान लेने गई थी। वापस लौटी तो डर से कांप रही थी। बताया कि एक युवक उसके पीछे पड़ गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे तो युवक बच्ची के पीछे प्राइवेट पार्ट निकालकर आता दिखा।
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मौ​खिक​ शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story