उत्तराखंड

Kashipur: अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Admindelhi1
25 Jun 2025 6:40 PM IST
Kashipur: अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
x

काशीपुर; तेरहवीं कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने देर रात अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रामनगर के ग्राम पीपलसाना हल्दुआ निवासी गोपाल सिंह (40) पुत्र स्व. मोहन सिंह कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का स्थित एक फार्म हाउस में नौकरी करता था। सोमवार को क्षेत्र में किसी व्यक्ति के यहां तेरहवीं कार्यक्रम था। देर रात गोपाल सिंह कार्यक्रम से फार्म हाउस लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे महाराजा स्टोन क्रशर जुड़का के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह लगभग 15-20 साल से ग्राम जुड़का स्थित एक फार्म हाउस में रहकर काम करता था। समय-समय पर घर आते-जाते रहता था। वह तीन भाई गंगाराम व सोनू में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया

Next Story