उत्तराखंड

Kashipur: सरकारी विभागों में 2.04 करोड़ रुपये से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे

Admindelhi1
31 March 2025 5:05 PM IST
Kashipur: सरकारी विभागों में 2.04 करोड़ रुपये से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे
x
"सरकारी विभागों में लगेंगे रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट"

काशीपुर: नगर निगम क्षेत्र में 23.27 करोड़ रुपये से विकास के कार्य किए जाएंगे। इसके तहत सरकारी विभागों में 2.04 करोड़ रुपये से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे।

147 सड़कें भी बनेंगी। मेयर दीपक बाली ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

निगम सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बाली ने बताया कि वर्ष 2020-21 से लंबित 15वें वित्त आयोग की टाइड मद की धनराशि से नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरकारी अस्पताल, यूपीसीएल, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं लोनिवि के साथ-साथ सिंचाई विभाग की शासकीय बिल्डिंग में सेव वाटर सुरक्षित जीवन के तहत वर्षा के जल को संरक्षित करने के उद्देश्य से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की ई-निविदा प्रकाशित की जा रही है।

40 वार्डों में 2000 स्ट्रीट लाइटाें के लिए ई-निविदा आमंत्रित की जा रही है। वार्ड संख्या- 5 कचनाल गोसाईं व वार्ड संख्या 17 आवास विकास में दो करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तालाबों का सौंदर्यीकरण आदि कराया जाएगा।

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बाइक, सवार की मौत

बाजपुर। भौना बिराह रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमरजीत सिंह अपने रिश्तेदार के अंतिम अरदास भोग में शामिल होने जा रहा था।

रामपुर रोड वार्ड नंबर छह निवासी अमरजीत सिंह (53) बाइक से रिश्तेदार के भोग में गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। भौना बिराह रोड पर अचानक बाइक खेत में जाकर पलट गई। बाइक सवार अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरजीत सिंह ट्रक चला कर परिवार की गुजर बसर करता था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संदीप कौर बेसुध हो गई।

Next Story