उत्तराखंड
Kashipur: पुलिस की गौ-तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल दो फरार
Tara Tandi
7 March 2025 3:18 PM IST

x
Kashipur काशीपुर: ऊधमसिंहनगर में काशीपुर पुलिस और गौ-तस्करों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए. जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस की गौ-तस्करों से मुठभेड़
बता दें देर रात गौ-तस्करों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर्व फायर झोंक दिया. जवाबी फायरिंग में तस्करों के पैर में गोली लग गई. आरोपियों की पहचान इब्राहिम और आरिफ के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों शातिरों के खिलाफ पूर्व में भी मुक़दमे दर्ज हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
फरार तस्करों की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले कीजानकारी ली. आरोपी गौ-तस्करों के पास से पुलिस ने 2 अवैध असलाह और 1 गौ-वंश को मुक्त कराया है. जबकि दो अन्य फरार तस्कर इकबाल और अफजाल की तलाश जारी है.
TagsKashipur पुलिसगौ-तस्करों मुठभेड़दो बदमाश घायलदो फरारKashipur policeencounter with cow smugglerstwo miscreants injuredtwo abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





