
x
Kashipur काशीपुर । पत्नी की हत्या करने के आरोपी सेवानिवृत्त फिटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि सुनीता ने ब्लैकमेल कर उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह उसे टॉर्चर करती थी। उसकी निगाह संपत्ति पर थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। छुटकारा पाने के लिए मौका पाकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
मोहल्ला ओझान निवासी भगवान दास जल संस्थान में फिटर था। वह दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। पत्नी की मृत्यु के बाद उसने आठ वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी सुनीता से दूसरी शादी की थी। सुनीता अपने पुत्र सन्नी व भगवान दास के साथ कटोराताल में किराए के मकान में रहती थी। सुनीता की उम्र अपने पति भगवान दास के मुकाबले काफी कम थी। भगवान दास को शक था कि उसकी पत्नी सुनीता कुछ और लोगों के संपर्क में है। उसका अपने पति के पहले परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था। 12 फरवरी की शाम सुनीता का पुत्र सन्नी जिम गया था। उसकी अनुपस्थिति में सुनीता को अकेला पाकर भगवान दास ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वारदात का खुलासा करते हुए सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को कलश मंडप जाने वाले रोड से धर दबोचा। पूछताछ में भगवान दास ने बताया कि सुनीता रिश्ते तय कराने में बिचौलिए का काम करती थी। उसने उसके एक बेटे की भी शादी कराई थी। जान पहचान के चलते दोनों के संबंध बन गए। सुनीता ने उसे ब्लैकमेल कर कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में वह कई दूसरे लोगों के संपर्क में भी रहने लगी। भगवान दास ने बताया कि नौकरी में रहते हुए उसने काफी संपत्ति अर्जित की थी। रिटायरमेंट पर भी उसे फंड मिला था। सुनीता की निगाह उसकी संपत्ति और रकम पर थी। वह एक और शादी करने की धमकी देती रहती थी। वृद्धावस्था को लेकर भी वह अक्सर उस पर तंज कसती थी। सुनीता को उसका अपने बेटों से मिलना-जुलना भी पसंद नहीं था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाल अमर चंद्र शर्मा, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई विपुल जोशी, सौरभ भारती, चंदन सिंह, मनोज धौनी, कंचन पड़लिया, संतोष देवरानी, अजीत सिंह व प्रकाश बोरा आदि।
TagsKashipur पत्नी हत्या करनेआरोपी पुलिस गिरफ्तारKashipur Police arrested the accused for murdering his wifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story