Kashipur: वार्षिक उत्सव ह्यउत्तिष्ठह्ण के अंतिम दिन प्रदेश के करीब 70 स्टार्टअप ने अपने स्टॉल लगाए

काशीपुर: आईआईएम काशीपुर के वार्षिक उत्सव ह्यउत्तिष्ठह्ण के अंतिम दिन प्रदेश के करीब 70 स्टार्टअप ने अपने स्टॉल लगाए। इसमें फूल से बने जूस, मंडुवा के बिस्किट, जड़ी बूटियों के उत्पाद, हस्तकला निर्मित वस्तु, आॅर्गेनिक प्रोडक्ट, मशरूम से तैयार अचार और चाय मसाला, चीड़ के पत्तों से बने बोर्ड, मिलेट्स से बने प्रोडक्ट के स्टार्टअप सहित अन्य शामिल थे। यहां प्रदेश भर से आए उद्यमियों ने हिस्सा लिया था। उत्तिष्ठ का उद्देश्य प्रदेश के स्टार्टअप को पहचान दिलाना है। इसी के तहत बीते दिन सात स्टार्टअप को 60 लाख रुपये की फंडिंग के चेक भी बांटे। एफआईईडी निदेशक प्रो. सफल बत्रा ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम भविष्य के व्यवसाय को आकार देने में महरविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में उत्तिष्ठ 2025 का समापन हुआ। इस दौरान कई खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। दूसरे दिन प्रोग्राम की शुरूआत एक्सपो उद्घाटन से हुई जहां उद्यमियों और उद्योग जगत के लोगों ने अपने स्टार्टअप के स्टॉल लगाए हुए थे। यहां उन्हें निवेशकों और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिला। स्टार्टअप के स्टॉल पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रोडक्ट्स की जानकारी ली और कई ने खरीदारी भी की।
कार्यक्रम में करीब 15 हजार लोग उपस्थित हुए। इसमें 200 स्टार्टअप और दो हजार बिजनेस स्कूलों की भागीदारी रही। इस दौरान उड़ान, हल्ट प्राइज, बी-प्लान और सामाजिक उद्यमिता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। परिसर में फूड स्टॉल भी लगाए गए थे जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया। इस कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर उद्योग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक मुरारी, सिडबी के उप महाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. दीपक कुमार पांडे, डॉ. श्याम कपरी, खालिद वानी, एसके वर्मा, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, पंकज यादव रहे।
ये प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित
करिअर काउंसलिंग, एमबीए इनसाइट सेशन और विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यापार और उद्यमिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही चित्रकला, पोस्टर-निर्माण, निबंध लेखन, स्टिक-बिल्डिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
उद्यमिता और नवाचार को दिया जा रहा बढ़ावा
सात स्टार्टअप में से पांच महिला संचालित स्टार्टअप को मिली फंडिंग
आईआईएम काशीपुर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से सात स्टार्टअप को 60 लाख रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि इनमें से पांच स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं। असमें सबसे ज्यादा फंडिंग ओजस एनिमल फीड्स प्रालि. की संस्थापक डॉ. बीनू भदौरिया को 20 लाख रुपये प्राप्त हुई है। इसी क्रम में सुभाग हिमालयन रिसॉर्सेस ओपीसी प्रालि. की डॉ. प्रीती सिंह, इको नेक्सस इनोवेसंस की जैनब सिद्दीकी, स्वचल आॅटोमेशन प्रा.लि. की रश्मि कोरंगा और माउंटेन मिलेट्स एलएलपी की डॉ. ज्योति नेगी को पांच-पांच लाख रुपये की फंडिंग मिली है। इसके अलावा बर्फू एग्रीकल्चर इनीसिएटिव्स प्रालि. के तरुण जांगपंगी को 15 लाख रुपये और आॅन्नीस प्रालि. के अनमोल पुंदीर को पांच लाख रुपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई है।





