उत्तराखंड

Kashipur: कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की मंशा पर सवाल उठाया

Admindelhi1
10 Jun 2025 5:58 PM IST
Kashipur: कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की मंशा पर सवाल उठाया
x

काशीपुर: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चल रही सियासी खींचतान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की मंशा और नीयत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को यह तय कर लेना चाहिए कि वह वास्तव में शहर के विकास के पक्ष में हैं या केवल राजनीति करने के लिए जनहित के कामों में रोड़े अटकाना चाहते हैं। प्रदेश सचिव ने कहा यदि इस तरह का विघ्न उत्पन्न करना जारी रहा, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर शहर के विकास कार्यों के समर्थन में जनांदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता अब केवल राजनीति नहीं, परिणाम देखना चाहती है।

जो भी नेता जनहित के कार्यों में रोड़ा बनेंगे, जनता उन्हें आने वाले चुनावों में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वह शहर में हो रहे जनहित के कामों का समर्थन करते हैं। भले ही शहर का विकास करने वाले किसी भी दल का हो। कहा कांग्रेस हमेशा विकास की समर्थक रही है। कहा कोई भी व्यक्ति जब जनप्रतिनिधि चुना जाता है, तो वह किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि पूरी जनता का प्रतिनिधि होता है। ऐसे में जनहित के कार्यों का समर्थन करना चाहिए

Next Story