उत्तराखंड

Karnaprayag: पिंडर नदी में कूदी युवती, सर्च अभियान शुरू

Tara Tandi
17 Sept 2024 5:17 PM IST
Karnaprayag: पिंडर नदी में कूदी युवती, सर्च अभियान शुरू
x
Karnaprayag कर्णप्रयाग । यहां एक युवती ने पुल से पिंडर नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदते ही वहां लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मौके पर सर्च अभियान चला रही है लेकिन अभी तक युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती सुभाष नगर से आईटीआई को जाने वाले पुल पर खड़ी थी। इस दौरान उसने अचानक से छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कुछ दूर तक बहते हुए देखा लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।
Next Story