उत्तराखंड
Karnaprayag: निर्विरोध चुनाव में ब्लॉक प्रमुख को मिली जिम्मेदारी
Admindelhi1
13 May 2026 11:24 AM IST

x
"चमोली संगठन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति"
कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जनपद चमोली के ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक में सीमांत जनपद चमोली मे ब्लॉक प्रमुख संगठन का गठन किया गया। बैठक मे जनपद चमोली के सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर मे सीमावर्ती विकास खण्ड ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया।
करतल ध्वनि से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अनूप सिंह नेगी (प्रमुख ज्योतिर्मठ) को प्रमुख संगठन चमोली का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक मे ब्लॉक प्रमुख गण गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी आदि मौजूद रहे।
Tagsकर्णप्रयागनिर्विरोध चुनावब्लॉक प्रमुखजिम्मेदारीचमोली संगठनअध्यक्ष पदसर्वसम्मतिKarnaprayagunopposed electionblock chiefresponsibilityChamoli organizationpost of presidentconsensusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





