उत्तराखंड

कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Admin4
28 Feb 2023 11:03 AM GMT
कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म
x
हरिद्वार। एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का पी़ड़ित की मां को पता चलने पर उसने कनखल थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपि के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद 14 वर्ष पूर्व महिला ने आरोपित के साथ शादी कर ली थी। महिला की बेटी का लालन-पालन दोनाें मिलकर कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम लड़की घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला बाप घर पर आ गया।
बताया जा रहा है कि लड़की को अकेला देखकर आरोपित ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मां के घर लौटने पर पीडि़त ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला अपनी पीडि़त बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मेरठ का निवासी है, जो यहां काफी समय से रह रहा है।
Next Story