उत्तराखंड

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की लूटी आबरू, आरोपी गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
30 Dec 2022 5:11 PM IST
कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की लूटी आबरू, आरोपी गिरफ़्तार
x

देहरादून क्राइम न्यूज़: एक कलयुगी पिता के द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने कालसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दुराचार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भी भेज दिया है।

विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कालसी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति, व दो बच्चों के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पहले भी दुराचार किया था। तब उसने और बच्चों ने लोकलाज के भय व पारिवारिक बदनामी के चलते मामले को दबा दिया था।

आरोप लगाया कि सात दिन पहले भी पति ने फिर नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया है। कहा कि आरोपी लगातार अपनी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुराचार का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story